प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में बालू के अवैध खनन और उससे जुड़े काले कारोबार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
प्रांतीय यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखंड के तत्वावधान में आज धुर्वा स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह झारखंड के महापुरुष और राज्य के निर्माता माने जाने वाले दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे।
जानकारी के अनुसार, रमकंडा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अरुण कुमार यादव को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने दबोच लिया। आरोपी कर्मचारी को पहले से ही निगरानी में रखा गया था, और शिकायत के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई।
रामधीन बागान के निवासी इंद्रदेव यादव और उनकी दिव्यांग पत्नी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से ट्विटर के माध्यम से मदद की अपील की थी।
मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। घटना जिले के सकरा धाना क्षेत्र के बाजिद सकरा गांव की बताई जा रही है।
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस हिरासत से आज चोरी के दो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में स्थित मोशन कोचिंग सेंटर में मंगलवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संस्थान में उपयुक्त शिक्षकों की अनुपलब्धता को लेकर छात्र उग्र हो गए और उन्होंने कोचिंग सेंटर में पथराव और तोड़फोड़ की।
गोड्डा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए अपहृत किए गए एक व्यक्ति को महज 6 घंटे के भीतर सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है
झारखंड में चर्चित शराब घोटाले को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक तीखा पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जांच में जानबूझकर की गई ढिलाई और आरोपियों को जमानत मिलने पर गंभीर सवाल उठाए
गिरिडीह जिले में जमीन विवाद को लेकर हो रही मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी गांव से सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।